साइंस कॉलेज मैदान में मिली युवक की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर. राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शनिवार सुबह युवक की लाश मिली है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है. मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं. घटना सरस्वती थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह साइंस कॉलेज मैदान में अज्ञात युवक की लाश मिली है. आशंका जताई जा रही है कि मृतक की उम्र 30 से 35 साल होगी. स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस और फोरेंसिक एक्पर्ट्स की टीम मौके पर पहुंची. मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं. फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है. मामले की जांच जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

युक्तियुक्तकरण से विद्यालयों में लौटी रौनक, शिक्षा व्यवस्था हुई सशक्त

Share on Social Mediaखरसिया के 29 एकल शिक्षकीय और शिक्षक विहीन शालाओं में हुई शिक्षकों की व्यवस्था रायपुर । वर्षों से शिक्षकों की कमी से जूझ रहे  रायगढ़ जिले के खरसिया विकासखंड की विद्यालयों में अब नई उम्मीद दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप छत्तीसगढ़ […]

You May Like