सांसद खेल महोत्सव का भव्य समापन: CM साय हुए शामिल, ओलंपिक पदक विजेताओं के लिए की बड़ी घोषणा

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:4 Minute, 5 Second

रायपुर। राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के समापन कार्यक्रम में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान खेल महोत्सव के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समारोह से जुड़े और खिलाड़ियों को संबोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में खिलाड़ी, जनप्रतिनिधि और खेल प्रेमी मौजुद रहे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संबोधन में कहा कि आज भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वायपेई की जयंती है, जिसे पूरे देश में सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने प्रदेशवासियों को सुशासन दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अटल जी का जीवन सुशासन, लोकतंत्र और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा है। सीएम साय ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल का आभार जताते हुए कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत की गई, जिसका आज सफल समापन हो रहा है। उन्होंने बताया कि यह खेल महोत्सव प्रदेश के 36 स्थानों पर आयोजित किया गया, जिसमें करीब 85 हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि आने वाले समय में इस आयोजन से खेल जगत की कई नई प्रतिभाएं सामने आएंगी, जो छत्तीसगढ़ और देश का नाम रोशन करेंगी।  मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बंद पड़े खेल अलंकरण समारोह को फिर से शुरू किया गया है, ताकि खिलाड़ियों को उचित सम्मान और प्रोत्साहन मिल सके। उन्होंने यह भी घोषणा की कि छत्तीसगढ़ के जो खिलाड़ी ओलंपिक खेलों में भाग लेंगे, उन्हें 21 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं, ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को 3 करोड़ रुपए, रजत पदक विजेता को 2 करोड़ रुपए और कांस्य पदक विजेता को 1 करोड़ रुपए प्रदान किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि प्रदेश के युवा ओलंपिक जैसे बड़े मंचों तक पहुंचेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव का समापन देश के 200 से अधिक संसदीय क्षेत्रों में एक साथ किया गया।

PM मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खिलाड़ियों को किया संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े और खिलाड़ियों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस पहल से खेल प्रतिभाओं को निखारने का बड़ा अवसर मिलेगा और भविष्य में ओलंपिक जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए खिलाड़ी तैयार होंगे। सांसद खेल महोत्सव को उन्होंने युवाओं को मंच देने की दिशा में एक अहम कदम बताया।

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे रायपुर, कहा- भारत में कैंसर से अधिक खतरनाक है धर्मांतरण, कांकेर की घटना को लेकर कही यह बात

Share on Social Mediaरायपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज भिलाई में पंच दिवसीय हनुमंत कथा करने छत्तीसगढ़ पहुंचे. रायपुर एयर पोर्ट पर उतरते ही उन्होंने पत्रकारों से चर्चा के दौरान धर्मांतरण को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि भारत में कैंस से बड़ा खतरा […]

You May Like