पं. ईश्वरीचरण शुक्ल वार्ड क्र.22 डूमर तालाब स्थित पुलिस गार्डन के पास साहू समाज हेतु सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का हुआ भूमि पूजन

Share on Social Media

रायपुर . संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय द्वारा पश्चिम के जनहित में निरन्तर विकास कार्य पूर्ण हो रहे हैं. इसी कड़ी में उन्होंने आज पं. ईश्वरीचरण शुक्ल वार्ड क्र.22 डूमर तालाब स्थित पुलिस गार्डन के पास साहू समाज हेतु सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन समाज के लोगों द्वारा कराया, जहाँ साहू समाज व वहाँ उपस्थित सभी नागरिकों ने प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं विधायक विकास उपाध्याय का आभार व्यक्त किया है.

भूमि पूजन के दौरान साहू समाज के प्रमुख डेरहा राम साहू, हेमन्त साहू, भजन लाल साहू, भानसिंग साहू, रामगुलाल साहू, गंगाराम साहू, डॉ. एम. एन. साहू, रवि थॉमस, संपत ठाकुर, राजू तिवारी, तोकु साहू, परमानंद साहू, तिलक राम साहू, गोलू साहू, गोलू मानिकपुरी, संगीता राजपूत, कृष्णा नायक, प्रेम सिंह ठाकुर, विपिन तिवारी सहित काफी संख्या में आम नागरिक उपस्थित हुए.

द्वारिका विहार कॉलोनी रायपुरा में रोड बनाने पर आम नागरिकों द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन कर विधायक का सम्मान किया गया, जिसमें पार्षद बीरेन्द्र देवांगन भी उपस्थित थे.

शासकीय उच्च.माध्य. विद्यालय डंगनिया में शाला प्रवेशोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए. इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य सहित समस्त स्टॉफ एवं शालेय समिति के सदस्यगण व विद्यार्थियों की उपस्थिति में प्रवेश उत्सव मनाया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री निवास में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि के वितरण के लिए आयोजित कार्यक्रम शुरू

Share on Social Media मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के खाते में 18 करोड़ 47 लाख रूपए की राशि का ऑनलाईन अंतरण किया इसमें से 15 जून से 30 जून तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय 2.52 लाख क्विंटल गोबर के एवज में […]

You May Like