कांकेर में धर्मांतरित शव दफन विवाद : गुस्साई भीड़ की पत्थरबाजी से ASP समेत 20 से अधिक पुलिसकर्मी घायल

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 55 Second

कांकेर। कांकेर जिले के आमाबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़े तेवड़ा में धर्मांतरित व्यक्ति के शव दफन को लेकर उपजे विवाद ने गुरुवार को हिंसक रूप ले लिया। शव को कब्र से निकालकर गाँव से बाहर अंतिम संस्कार करने की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए चर्च में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी। इसके अलावा सरपंच के घर में भी तोड़फोड़ की। इस दौरान आदिवासी और ईसाई समाज के बीच हिंसक झड़प हुई। साथ ही पुलिस पर भी पत्थरबाजी की गई, जिसमें अंतागढ़ एडिशनल एसपी आशीष बंसोड़ समेत 20 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। वहीं स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं भारी विरोध के बीच प्रशासन ने शव को कब्र से निकालकर बाहर भेज दिया है। फिलहाल, गांव में स्थिति नियंत्रण में है।

चारामा में भी दफन को लेकर विवाद, हिंदू संगठन ने किया विरोध

वहीं ग्राम बड़े तेवड़ा में उपजे विवाद के बाद धर्मांतरित व्यक्ति के शव को चारामा तहसील मुख्यालय में दफन करने की सूचना पर तनाव फैल गया। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता कब्रिस्तान पहुंच गए और शव दफनाने का विरोध शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि किसी व्यक्ति ने अपना मूल धर्म छोड़ दिया है, तो उसे स्थानीय परंपराओं या सार्वजनिक स्थलों पर दफनाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से धर्मांतरित व्यक्तियों के लिए अलग व्यवस्था सुनिश्चित करने और स्थानीय सामाजिक समरसता बनाए रखने की मांग की। विवाद की स्थिति को देखते हुए स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कब्रिस्तान और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों द्वारा दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता और बातचीत के जरिए मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेडिकल पीजी में प्रवेश नियम का मामला : सुप्रीम कोर्ट ने लगाया स्टे, हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई

Share on Social Mediaरायपुर। मेडिकल पीजी कोर्स में ऑल इंडिया कोटे के लिए 50 व ओपन कैटेगरी के लिए 25 फीसदी सीटें देने के नियम से प्रदेश में बड़ा विवाद चल रहा है। मामले को लेकर पीड़ित डॉक्टर सुप्रीम कोर्ट गए थे, जहां उन्हें बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट […]

You May Like