नंबर डॉयल करते ही सभापति का फोन हैक

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर। नगर निगम के सभापति सूर्यकांत राठौर का मंगलवार को चार घंटे तक मोबाइल हैक रहा। उन्हें सुबह करीब 11 बजे ब्लू डॉट कूरियर के नाम से कॉल आया और सामने वाले ने कहा कि हमारा बंदा आपके सामान की डिलिवरी करने गया है, लेकिन आपका घर नहीं मिल रहा है। मैं आपको उसका नंबर भेज रहा हूं, उस पर कॉल करके आप उसे बुला लीजिए। सभापति ने उसके द्वारा भेजे गए नंबर में कॉल किया, लेकिन लगा नहीं। सामने वाले ने पांच मिनट बाद फिर कॉल किया और कहा कि आपने उसे कॉल नहीं किया। सभापति ने कहा कि मैंने कॉल किया, लेकिन लगा नहीं। उसने कहा आपने आखिरी के सिर्फ 10 अंक डॉयल किए होंगे इसलिए आपका कॉल नहीं लगा। आपको मैसेज में जो स्टार 21 डॉयल कोड दिया गया है, उसके साथ नंबर डॉयल कीजिए लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वच्छता दीदी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में किया जा रहा है डोर टू डोर कचरा संग्रहण

Share on Social Mediaरायपुर । ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत स्वच्छता दीदी के द्वारा डोर टू डोर कचरा संग्रहण का कार्य निरंतर किया जा रहा है। कचरा का उचित जगह निष्पादन भी किया जा रहा है l कलेक्टर सूरजपुर के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ के मार्गदर्शन में […]

You May Like