शीतकालीन सत्र: भाजपा विधायक कौशिक ने कहा- काम नहीं कर रहे स्कूलों में लगे सैनेटरी नैपकिन-वेंडिंग मशीन, मंत्री राजवाड़े का जवाब- कराएंगे जांच

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन भाजपा विधायक धरम लाल कौशिक ने स्कूल-कॉलेजों में लगे सैनेटरी नैपकिन, वेडिंग मशीन और डिस्पोजल करने वाली इंसीनरेटर मशीन से जुड़ा मामला उठाया. भाजपा विधायक ने मशीनों के काम करने की जानकारी देते हुए मंत्री से जांच कराने की मांग की. इस पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जांच कराने की बात कही. सदन में स्कूलों में स्थापित मशीनों के सत्यापन और एजेंसियों के नाम और तारीख पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े घिर गईं. भाजपा विधायक धरम लाल कौशिक ने कहा कि मशीनें संचालित नहीं है. इस मामले की जाँच कराई जाए. इस पर मंत्री राजवाड़े ने कहा कि 1600 मशीनें ठीक है, 1300 मशीनें खराब है. फिलहाल, विभाग से ऐसी कोई जानकारी नहीं है. इस पर विधायक ने कहा कि मेरे क्षेत्र के दो स्कूलों की जाँच करा लीजिए. मंत्री ने कहा कि जाँच करा लेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

‘विजन 2047’ की चर्चा में कांग्रेस के भाग नहीं लेने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया दुख, कहा- ऐसी उदासीनता समझ नहीं आती

Share on Social Mediaरायपुर। विधानसभा सत्र के पहले दिन ‘विजन 2047’ पर हुई चर्चा से विपक्षी दल कांग्रेस के दूर रहने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दुख जताया. उन्होंने कहा कि यह कैसा विपक्ष है, जो छत्तीसगढ़ आगे बढ़े, उसमें शामिल नहीं हुआ. विपक्ष को शामिल होना था, सही […]