हमर राज पार्टी जिला अध्यक्ष की कार में आग लगाने के मामले में अंगारी सरपंच ममता डडसेना और श्यामू यादव गिरफ्तार

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 40 Second

बालोद। सुपारी लेकर हमर राज पार्टी के जिला अध्यक्ष की कार आग लगाने मामले में पुलिस ने अंगारी सरपंच ममता डडसेना और दुर्ग के श्यामू यादव उर्फ रिंकू को गिरफ्तार किया है. इस मामले में पहले ही 5 लोगों को जेल भेजा जा चुका है. बता दें कि बीते 1 दिसम्बर को बालोद थाना क्षेत्र के बूढ़ा पारा वार्ड 20 के रहने वाले हमर राज पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेन्द्र साहू के घर के समीप रखे कार को अज्ञात आरोपियों ने आग लगा दी थी. मामले में देवेन्द्र साहू की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 527/2025 धारा 326(जी),3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया. प्रकरण की जांच के दौरान संदेही अनिकेत मेश्राम, सूरज रंगारी, दानेश्वर साहू, अभिषेक चौरे, मोहम्मद फैजान से पूछताछ की गई. पता चला कि बालोद जेल में निरूध्द रहने के दौरान मोहम्मद फैजान की अंगारी सरपंच के पति अश्वनी डडसेना से मुलाकात हुई. अश्वनी डडसेना ने ग्राम पाररास निवासी देवेन्द्र साहू से जमीन विवाद का जिक्र करते हुए उसे जान से मारने पर पैसा देने की बात कही थी.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

CM साय से क्रेडाई और रियल एस्टेट के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, इंक्रीमेंटल प्रणाली की समाप्ति और मूल्यांकन प्रक्रिया के सरलीकरण के लिए जताया आभार

Share on Social Mediaरायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज शाम उनके निवास कार्यालय में क्रेडाई, रियल एस्टेट और बस्तर चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज जगदलपुर के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की.उल्लेखनीय है कि राज्य में 20 नवंबर 2025 से लागू नई गाइडलाइन दरों के संबंध में प्राप्त सुझावों, ज्ञापनों […]

You May Like