महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा सैलाब, हर-हर महादेव के गूंजे नारे

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर. महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार की सुबह से ही छत्तीसगढ़ समेत देशभर के शिवालयों में आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा है. प्रदेश के अलग-अलग शिव मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ पहुंच रही है. मंदिरों में हर-हर महादेव और ओम नमः शिवाय के जयघोष लगातार गूंज रहे हैं. राजधानी रायपुर के खारुन नदी तट पर स्थित हटकेश्वर नाथ मंदिर में सावन हो या महाशिवत्रात्रि का अवसर, दूर-दूर से श्रद्धालु यहां दर्शन-पूजन के लिए पहुचंते हैं. 15 फरवरी को भी लगभग 4 बजे से भक्तों की कतार लग गई. सभी लोग जल और बेलपत्र लेकर मंदिर में प्रवेश कर रहे हैं और हर-हर महादेव के नारे लगा रहे हैं. छत्तीसगढ़ के खजुराहो के नाम से प्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्त भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं। हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज है। इसी आस्था के साथ श्रद्धालु व्रत रखकर बेलपत्र, धतूरा और गंगाजल अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ के प्रयागराज कहे जाने वाले राजिम में विश्व प्रशिद्ध बाबा कुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में सुबह 3 बजे से भक्तों का तांता लगा रहता है. मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक पूजा अर्चना किया जा रहा है. बता दें कि वनवास काल के समय माता सीता ने अपने हाथों से त्रिवेणी संगम में शिवलिंग का निर्माण की है. वहीं 15 दिनों तक चलने वाले राजिम कुम्भ कल्प का अंतिम दिन समापन हो जागेगा, महाशिवरात्रि पर लाखों की संख्या श्रद्धालु और बड़ी संख्या में विदेशी सैलानी पहुंचे है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाशिवरात्रि पर बाबा धाम में CM साय ने की पूजा-अर्चना, 1.20 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

Share on Social Mediaरायपुर. महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ रायगढ़ प्रवास के दौरान देर रात एक बजे ग्राम कोसमनारा स्थित श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचे. उन्होंने भगवान भोलेनाथ एवं श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा की विधिवत […]

You May Like