मुख्यमंत्री साय के पहले ही युकां जिला अध्यक्ष ने कर दिया चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का अनावरण

rashtra path
Share on Social Media

अंबिकापुर। जिले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दौरे से ठीक पहले सियासी माहौल गरमा गया है. शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के आधिकारिक अनावरण से पहले ही युवा कांग्रेस सरगुजा जिला अध्यक्ष विकल झा के साथ कार्यकर्ताओं ने देर रात नारियल फोड़कर और माल्यार्पण कर प्रतीकात्मक अनावरण कर दिया. युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि नगर निगम प्रशासन भाजपा नेता रविशंकर त्रिपाठी की प्रतिमा के लिए भव्य तैयारियां कर रहा है, वहीं दूसरी ओर चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा की अनदेखी की गई. उनका कहना है कि यह शहीद का अपमान है, और प्रतिमा स्थल पर पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई. गौरतलब है कि आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दोनों प्रतिमाओं का विधिवत अनावरण करेंगे, लेकिन उससे पहले हुए इस घटनाक्रम ने प्रशासनिक तैयारियों और सियासत पर कई सवाल खड़े कर दिए. इसके साथ ही युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष स्तर के पदाधिकारी द्वारा स्वयं घटना को अंजाम दिए जाने पार्टी की शैली पर सवाल खड़े करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बंजर डंप क्षेत्र से हरा-भरा जंगल बनने की ओर गेवरा की अनूठी पहल

Share on Social Mediaरायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। कोरबा जिले के गेवरा परिक्षेत्र में स्थित 12.45 हेक्टेयर के डंप क्षेत्र में 33 हजार 935 मिश्रित प्रजातियों के पौधों का सफल रोपण कर बंजर भूमि को हरियाली […]