नशे में धुत पति ने चरित्र शंका पर किया पत्नी पर हथौड़े से वार, बेटी को खिलाई नशे की गोली, मां-बेटी अस्पताल में दाखिल

rashtra path
Share on Social Media

कोरबा। नशे में धुत युवक ने चरित्र शंका में पत्नी पर हथौड़े से हमला कर लहुलुहान कर दिया. इसके बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ, और बेटियों को नशे की गोली खाने के लिए कहा. हमले में गंभीर रूप से घायल मां के साथ गोली खाने से गंभीर बड़ी बेटी को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है. उरगा थाना अंतर्गत ग्राम तरदा निवासी राइमंड प्रकाश जांगड़े ने शनिवार शाम नशे की हालत में अपनी पत्नी कविता बाई जांगड़े (38) पर हथौड़े से सिर पर हमला कर दिया. पत्नी को लहुलुहान करने के बाद भी आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ. उसने अपने पास रखी नशे की गोलियां दोनों बेटियों को दे दी. रोज-रोज के विवाद व मारपीट से तंग आकर बड़ी बेटी ने गोली खा ली, जिससे उसकी तबीयत भी बिगड़ गई. घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल चौकी प्रभारी विश्वनारायण चौहान अपनी टीम के साथ आपातकालीन कक्ष पहुंचे. पुलिस ने पीड़िता कविता बाई का बयान दर्ज कर लिया है. डॉक्टरों के अनुसार, कविता बाई की हालत गंभीर है, और उन्हें बेहतर इलाज के लिए सिम्स बिलासपुर भेजा गया है. वहीं बड़ी बेटी को भी उपचार के लिए अस्पताल दाखिल कराया गया है.

आरोपी पति का आपराधिक इतिहास

जानकारी के अनुसार, राइमंड प्रकाश जांगड़े का आपराधिक इतिहास है. पूर्व में वह अपने साथियों के साथ मिलकर चचेरे भाई की हत्या के आरोप में जेल भी जा चुका है. करीब चार साल पहले वह जेल से रिहा हुआ था. विवाहिता के परिजनों ने भी राइमंड के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अगले महीने रायपुर में होगा साहित्य उत्सव, देश भर के 100 से अधिक साहित्यकार जुटेंगे : मुख्यमंत्री साय ने किया उत्सव के लोगो का अनावरण

Share on Social Mediaरायपुर. नए वर्ष की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ एक बार फिर साहित्यिक ऊर्जा से सराबोर होने को तैयार है। आगामी महीने रायपुर साहित्य उत्सव का आयोजन नवा रायपुर में 23 से 25 जनवरी तक होगा, जिसमें देश भर से 100 से अधिक प्रतिष्ठित साहित्यकार शामिल होंगे। राज्य […]

You May Like