राज्य वीरता पुरस्कार के लिए आवेदन 20 दिसंबर तक

rashtra path
Share on Social Media

अदम्य साहस और निःस्वार्थ कार्य करने वाले बच्चों को मिलेगा सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अदम्य साहस, शौर्य, वीरता और बुद्धिमत्ता का परिचय देने वाले बच्चों को सम्मानित करने हेतु प्रतिष्ठित “राज्य वीरता पुरस्कार” के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह पुरस्कार उन बालक-बालिकाओं को समर्पित है, जिन्होंने किसी विशेष घटना में निःस्वार्थ भाव से किसी जीवन को बचाने या गंभीर क्षति से संरक्षित करने का साहसिक कार्य किया हो।

पुरस्कार के लिए पात्रता में आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम होना अनिवार्य है तथा घटना की अवधि 1 जनवरी 2025 से 15 दिसंबर 2025 के बीच की होनी चाहिए। चयनित बच्चों को 25,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि, मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन 20 दिसंबर 2025 तक संबंधित जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय में जमा कर सकते हैं। पुरस्कार से संबंधित विस्तृत जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.cgwcd.gov.in पर उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान बीएलओ पर हमला, आरोपी गिरफ्तार- दुर्ग जिला प्रशासन ने की त्वरित कार्रवाई

Share on Social Mediaबीएलओ की सुरक्षा सुनिश्चित करने पुलिस को दिए कड़े निर्देश छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ने की जिला प्रशासन की कार्रवाई की सराहना, सौंपा धन्यवाद ज्ञापन रायपुर । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के संदर्भ में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के […]

You May Like