राज्यपाल डेका ने सरस्वती शिक्षा संस्थान को प्रदान किए चार ई-रिक्शे

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज राजभवन में सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ रायपुर को चार ई-रिक्शे प्रदान किए। उन्होंने राजभवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अपने स्वेच्छानुदान मद से चार ई-रिक्शे की चाबी वाहन चालकों को सौंपी और हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया। इन वाहनों का उपयोग विभिन्न सरस्वती शिक्षा संस्थानों में किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. पुर्णेन्द्रु सक्सेना सहित संस्थान के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत्तीसगढ़ में 7 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

Share on Social Mediaरायपुर: पिछले दिनों हुए कलेक्टर-आइजी-एसपी कांफ्रेस के बाद खराब परफार्मेंस वाले तीन जिलों के एसपी को सरकार ने हटा दिया है। छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग ने सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले के साथ नई पदस्थापना आदेश शुक्रवार को जारी किया। गृह(पुलिस) विभाग के सचिव हिम शिखर […]

You May Like