मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 260 श्रद्धालु होंगे रवाना

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर । मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत कोंडागांव जिले के वरिष्ठ नागरिकों, विधवा एवं परित्यक्त महिलाओं के लिए विशेष तीर्थ यात्रा का लाभ दिलाया जाएगा। यह यात्रा 27 नवम्बर 2025 से 02 दिसम्बर 2025 तक निर्धारित की गई है। इसी क्रम में बुधवार को 11 अनुरक्षक सहित 260 तीर्थ यात्रियों को रवाना किया जाएगा। सामाज कल्याण उप संचालक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले के लिए निर्धारित 260 यात्रियों को इस तीर्थ यात्रा में सम्मिलित किया जाएगा। योजना अंतर्गत यात्रियों को कामाख्या देवी मंदिर, नवग्रह मंदिर, वशिष्ठ मुनि आश्रम, उमानंद मंदिर, शिवजी का मंदिर, शंकर देव कला क्षेत्र गुवाहाटी के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शीतलहर और ठंड से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए एहतियाती निर्देश

Share on Social Mediaरायपुर । प्रदेश में बढ़ते ठंड और शीतलहर को देखते हुए आमजन की सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जरूरी एहतियाती दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शीतलहर के दौरान लोग अनावश्यक घर से बाहर न निकलें और यात्रा से […]

You May Like