रायपुर में 23-25 नवंबर तक लगेगा आवास मेला, मिलेंगी कई सुविधाएं

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल (हाउसिंग बोर्ड) राज्य की आवासीय योजनाओं को जनता तक सीधे पहुंचाने के उद्देश्य से 23, 24 व 25 नवम्बर को राजधानी के बीटीआई ग्राउंड, शंकर नगर में भव्य राज्य स्तरीय आवास मेला आयोजित कर रहा है। इस मेले का शुभारम्भ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। जिसकी जानकारी शुक्रवार को वित्त मंत्री ओपी चौधरी व हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव ने संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस में दी। सिंहदेव ने कहा कि यह आयोजन मंडल के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार मंडल ने कुल 2,060 करोड़ रुपए की लागत से एक साथ आवासीय परियोजनाएं शुरू करने का ऐलान किया है, जो राज्य के 22 जिलों में एक साथ होंगी। सिंहदेव बताया कि हाउसिंग बोर्ड को कर्जमुक्त कर दिया गया है और पिछले एक साल में मंडल का कारोबार बढकर 600 करोड़ तक पहुंच गया। जबकि पिछले पांच वर्षों में कुल कारोबार केवल 250 करोड़ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चुनाव आयोग ने ऑनलाइन ठगी को लेकर लोगों को किया सतर्क

Share on Social Mediaजगदलपुर: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत गणना फार्म भरने वाले मतदाताओ और नागरिकों को साइबर ठगी को लेकर सतर्क किया है। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा इस संबंध में गुरुवार को एक सूचना जारी की गई है। आयोग की ओर से जारी […]

You May Like