जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को नमन

rashtra path
Share on Social Media

महासमुंद के जिला स्तरीय कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे मुख्य अतिथि

रायपुर  । भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस के रूप में 15 नवम्बर को जिले में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम जिला पंचायत महासमुंद सभागार में आयोजित होगा, जिसमें कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का लाइव कार्यक्रम प्रसारित किया जाएगा, जिसे जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक एक साथ देखेंगे। इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्षों और जनजातीय समाज के उत्थान में उनके उल्लेखनीय योगदान पर आधारित विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही एक सम्मान समारोह भी आयोजित किए गए हैं, जिसमें जनजातीय समाज के लोगों को उत्कृष्ट कार्यों एवं उपलब्धियों के लिए  सम्मानित किया जाएगा। जिले में जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपराओं को समर्पित यह आयोजन विशेष महत्व रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बच्चे देश का भविष्य हैं उन्हें संवारना और आने वाले कल के लिए तैयार करना हम सब की जिम्मेदारी है - सचिव आफरीन बानो

Share on Social Mediaबच्चों के साथ सामूहिक चर्चा कर सरल कानूनी भाषा में दी जानकारी रायपुर ।  नालसा एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के स्टेट प्लान आफ एक्शन के तहत विशेष राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय दिवसों के अवसर पर आयोजित होने वाले शिविर व कार्यक्रम के तहत आज ’’बाल […]

You May Like