छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में तेजी: 54 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं को वितरित किए गए गणना प्रपत्र

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 30 Second

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) का कार्य जोरों पर है। 4 नवम्बर से शुरू हुई इस प्रक्रिया के तहत राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ लेवल अधिकारी (BLO) सक्रियता से घर-घर जाकर मतदाताओं तक गणना प्रपत्र और घोषणा प्रपत्र पहुंचा रहे हैं। शुरुआती आठ दिनों में ही राज्य के आधे से अधिक मतदाताओं को यह प्रपत्र वितरित कर दिया गया है। राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 है, जबकि अब तक 1 करोड़ 13 लाख 8 हजार 440 मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराए जा चुके हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र के बूथ लेवल अधिकारियों को पहले से ही प्री-फील्ड जानकारी सहित मुद्रित गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) प्रदान किया गया है, ताकि BLO इन्हें सीधे मतदाताओं तक पहुंचा सकें। मतदाता अपनी सुविधा के अनुसार स्वयं भी voters.eci.gov.in पोर्टल पर जाकर अपना गणना प्रपत्र ऑनलाइन भर सकते हैं। इसके साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कॉल करके किसी भी जानकारी या सहायता प्राप्त की जा सकती है। ECINET मोबाइल ऐप के माध्यम से “Book a Call with BLO” सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे मतदाता अपने बूथ लेवल अधिकारी से सीधे संपर्क कर सकते हैं। सभी जिलों और तहसीलों में विशेष हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं, जहां गणना प्रपत्र भरने और अन्य मार्गदर्शन की सुविधा प्रदान की जा रही है। इसके अतिरिक्त, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स पर SIR-2026 से जुड़ी नवीनतम जानकारी नियमित रूप से साझा की जा रही है। मतदाताओं की सहायता के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा वॉलिंटियर्स की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही सभी राजनीतिक दलों ने भी बूथ लेवल एजेंट नियुक्त किए हैं, जो मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने में सहयोग कर रहे हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया में कोई बाधा न आए, इसके लिए 14 अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी, जो संबंधित जिले के नगर निगम कमिश्नर हैं, और 103 अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार स्तर पर नियुक्त किए गए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे इस विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी करें और त्रुटि रहित मतदाता सूची के निर्माण में सहयोग दें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिलासपुर रेल हादसा : घायल कॉलेज छात्रा की इलाज के दौरान मौत, मृतकों की संख्या हुई 12

Share on Social Mediaबिलासपुर. बिलासपुर रेल हादसे में घायल हुई डीपी विप्र कॉलेज की छात्रा महविश परवीन की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. उसका अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा था. वह बिलासपुर के डीपी विप्र कॉलेज में बीएससी गणित की नियमित छात्रा थी. अब रेल हादसे […]

You May Like