सड़क हादसे में बाल-बाल बचे मंत्री : कोरबा में श्रम मंत्री लखनलाल के काफिले की स्कॉर्पियो पलटी, तीन जवान घायल

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 40 Second

कोरबा। श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन का काफिला नेशनल हाईवे-130 पर धुईचुआ गांव के पास सड़क हादसे का शिकार हो गया। काफिले के सामने अचानक बाइक सवार आने से आगे चल रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे एक एएसआई, एक प्रधान आरक्षक और ड्राइवर घायल हुए हैं। इस हादसे में मंत्री बाल-बाल बचे। पूरा मामला पाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, मंत्री का काफिला कोरबा से रायपुर के लिए रवाना हुआ था। रास्ते में अचानक तीन बाइक सवार युवक काफिले के सामने आ गए। उन्हें बचाने के प्रयास में आगे चल रही स्कॉर्पियो के चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे गाड़ी पलट गई। मंत्री देवांगन जिस वाहन में सवार थे, उसका चालक समय रहते गाड़ी नियंत्रित करने में सफल रहा। इस वजह से मंत्री और उनके वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। काफिले के बाकी वाहन भी समय पर रुक गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। हादसे की सूचना तत्काल पाली थाना पुलिस को दी गई। पाली थाना प्रभारी जितेन्द्र यादव टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए तत्काल घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रवाना किया और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायलों की पहचान एएसआई दिलीप कुमार शुक्ला, प्रधान आरक्षक आर. विनीत तिर्की और स्कॉर्पियो चालक के रूप में हुई है। तीनों को मामूली चोटें आई है। वहीं हादसे के बाद बाइक सवार तीनों युवक मौके से फरार हो गए। कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि मंत्री लखनलाल देवांगन के काफिले के सामने बाइक सवार आने से उन्हें बचाने के फेर में सामने चल रहा वाहन पलट गया। तीन लोगाें को मामूली चोटें आई है। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में तेजी: 54 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं को वितरित किए गए गणना प्रपत्र

Share on Social Media रायपुर। छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) का कार्य जोरों पर है। 4 नवम्बर से शुरू हुई इस प्रक्रिया के तहत राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ लेवल अधिकारी (BLO) सक्रियता से घर-घर जाकर मतदाताओं तक गणना प्रपत्र और घोषणा प्रपत्र पहुंचा […]

You May Like