हाउसिंग बोर्ड की दुकानों से अवैध कब्ज़ा हटाया गया

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 35 Second

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल कबीर नगर, रायपुर की टीम ने की कार्रवाई

रायपुर । छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल, रायपुर द्वारा आज कबीर नगर रायपुर संभाग एवं संपदा शाखा की संयुक्त टीम ने टाटीबंध क्षेत्र स्थित हाउसिंग बोर्ड की दुकानों से अवैध कब्ज़े हटाने की कार्रवाई की। यह कार्रवाई गृह निर्माण मंडल के आदेशानुसार पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में शांतिपूर्ण एवं विधिसम्मत ढंग से संपन्न हुई।

वर्ष 2008 से कब्जाधारियों द्वारा दुकानों पर अनधिकृत रूप से कब्जा किया गया था। इनमें श्रीमती कुसुम शर्मा (दुकान क्रमांक 01), श्री विजय बोथरा (दुकान क्रमांक 02) एवं श्री जगदंबा पाल (दुकान क्रमांक 08) शामिल हैं।

प्रारंभ में इन दुकानों को किराया अनुबंध पर आवंटित किया गया था, किंतु लंबे समय से किराया नहीं चुकाया गया और हाउसिंग बोर्ड द्वारा जारी किए गए नोटिसों का कोई जवाब नहीं दिया गया। बोर्ड द्वारा कब्जाधारियों को दुकानें वैधानिक रूप से खरीदने का अवसर भी प्रदान किया गया, परंतु उन्होंने कोई रुचि नहीं दिखाई। परिणामस्वरूप, गृह निर्माण मंडल को वैधानिक प्रक्रिया के तहत अवैध कब्ज़ा हटाने की कार्रवाई करनी पड़ी।

आज की कार्रवाई में संपदा अधिकारी श्री राजेश नायर, लेखापाल श्री कृष्णा सिंगौर, सहायक अभियंता श्री रुपेश साहू एवं श्रीमती शकुनतला, संपदा प्रबंधक श्रीमती संगीता तिवारी, उप अभियंता श्री शाहरुख अली, श्री राजकुमार परस्ते तथा सहायक श्री प्रवीण गुप्ता शामिल रहे। टीम ने पुलिस बल की सहायता से दुकानों को खाली कराया और पूरी प्रक्रिया को कानूनी व पारदर्शी तरीके से संपन्न किया। कब्ज़ा हटाए जाने के बाद हाउसिंग बोर्ड ने संबंधित दुकानों को पुनः अपने अधिकार में लेकर विक्रय हेतु सुरक्षित कर लिया है।

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने स्पष्ट किया है कि बोर्ड की संपत्तियों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्ज़ा सहन नहीं किया जाएगा। मंडल ने सभी किरायेदारों एवं आवंटनधारियों से अपील की है कि वे किराया एवं अनुबंध संबंधी दायित्वों का नियमित पालन करें, अन्यथा वैधानिक कार्रवाई कर संपत्तियाँ खाली कराई जाएँगी। हाउसिंग बोर्ड प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ पर आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय में हुआ सामूहिक गायन

Share on Social Mediaरायपुर । राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय, छत्तीसगढ़ में श्रद्धा और उत्साह के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रातः 10:00 बजे सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने एक साथ ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया और इसके ऐतिहासिक […]

You May Like