वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ पर आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय में हुआ सामूहिक गायन

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 27 Second

रायपुर । राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय, छत्तीसगढ़ में श्रद्धा और उत्साह के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रातः 10:00 बजे सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने एक साथ ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया और इसके ऐतिहासिक महत्व को नमन किया।

इस अवसर पर संचालनालय के संयुक्त संचालक श्री एस. के. बंजार, श्री एस. के. कश्यप, उप संचालक श्री दिनेश तिवारी, श्रीमती सरोज कंवर तथा श्री जे. आर. मधुकर भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने माननीय प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी संबोधन को भी सुना।

कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय गीत के प्रति सम्मान, देशभक्ति की भावना और सांस्कृतिक गौरव को पुनः जागृत करना था। संचालनालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरे उत्साह और एकजुटता के साथ इस आयोजन में शामिल हुए तथा मातृभूमि के प्रति अपनी श्रद्धा और समर्पण व्यक्त किया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वंदे मातरम्” के 150 वर्ष : मातृभूमि की शक्ति, समृद्धि और गौरव का प्रतीक

Share on Social Mediaनवा रायपुर के इंद्रावती भवन में मनाया गया ‘वंदे मातरम् स्मरण दिवस रायपुर । नवा रायपुर स्थित इंद्रावती भवन के राजस्व विभाग संचालनालय में आज ‘वंदे मातरम् स्मरण दिवस’ का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रप्रेम […]

You May Like