वंदे मातरम्” के 150 वर्ष : मातृभूमि की शक्ति, समृद्धि और गौरव का प्रतीक

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 40 Second

नवा रायपुर के इंद्रावती भवन में मनाया गया ‘वंदे मातरम् स्मरण दिवस

रायपुर । नवा रायपुर स्थित इंद्रावती भवन के राजस्व विभाग संचालनालय में आज ‘वंदे मातरम् स्मरण दिवस’ का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत वातावरण में ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि “वंदे मातरम्” मात्र एक गीत नहीं, बल्कि मातृभूमि की शक्ति, समृद्धि और दिव्यता का प्रतीक है। 07 नवम्बर 1875 को बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित यह अमर रचना पहली बार ‘बंगदर्शन’ पत्रिका में ‘आनंदमठ’ के एक अंश के रूप में प्रकाशित हुई थी। इस वर्ष इस प्रेरणास्पद गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर देशभर में चार चरणों में ‘वंदे मातरम् स्मरणोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है।

अधिकारियों ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान राष्ट्रीय एकता और स्वाभिमान की अलख जगाई। इस गीत ने असंख्य देशभक्तों को प्रेरित किया और आज भी यह देश के गौरव, संकल्प और एकता का अमर प्रतीक बना हुआ है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रभक्ति के स्वर से गूंजा वंदे मातरम् — 150वीं वर्षगांठ पर मनाया गया स्मरणोत्सव

Share on Social Mediaप्रधानमंत्री मोदी बोले — “वंदे मातरम्, मां भारती के प्रति आराधना और राष्ट्र की आत्मा का प्रतीक रायपुर । “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में आज अद्भुत देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। इस ऐतिहासिक दिन पर नई दिल्ली से प्रधानमंत्री […]

You May Like