ED ने बडे़ कारोबारियों के घर मारा छापा, 10 गाड़ियों में पहुंची अधिकारियों की टीम

rashtra path
Share on Social Media

राजनांदगांव. प्रदेश में प्रवर्तन निदेशालय की टीम बुधवार की सुबह से ही सक्रिय हो गई है. राजनांदगांव में बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर ईडी का छापा पड़ा है. बताया जा रहा है शहर में तीन जगहों पर जांच एजेंसी की टीम पहुंची है. 10 गाड़ियों में पहुंची अधिकारियों की टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक, रायपुर से करीब 10 गाड़ियों में आई अधिकारियों की टीम ने सुबह 5:30 बजे से शहर के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी शुरू की. ईडी की टीम ने भारत माता चौक स्थित राधाकृष्ण अग्रवाल के निवास, सत्यम विहार कॉलोनी में यश और रोमिल नहाटा के घर और कामठी लाइन स्थित मनीष भंसाली के यहां कार्रवाई की है. मौके पर दस्तावेजों की जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई माइनिंग (खनन) से जुड़े कारोबारियों, सप्लायर और ब्रोकर से संबंधित बताई जा रही है. हालांकि, ईडी की यह कार्रवाई किस विशेष मामले से जुड़ी हुई है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ट्रक से टकराकर चकनाचूर हुई बाइक, 2 की मौके पर मौत; दो गंभीर घायल

Share on Social Mediaबलौदाबाजार। भाटापारा में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में 2 लोगों की जान चली गई। 4 युवक एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि दो लोगों की मौके […]

You May Like