आरकेएम पॉवर प्लांट में हादसा, 3 मजदूरों की मौत

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 6 Second

जांजगीर-चांपा। सक्ती जिले के डभरा ब्लॉक के ग्राम उच्च पिंडा में स्थित RKM Power Plant में मंगलवार की रात को एक बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में मरम्मत कार्य के दौरान मजदूरों को लेकर जा रही लिफ्ट अचानक टूटकर नीचे गिर गई, जिससे तीन मजदूरों की मौत हो गई और सात से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मजदूरों में भारी आक्रोश फैल गया। जानकारी के अनुसार मजदूर बॉयलर मशीन की मरम्मत के लिए ऊंचाई पर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक लिफ्ट का स्टील वायर टूट गया और लिफ्ट नीचे आ गिरी। घटना इतनी भीषण थी कि दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

426 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, दो गिरफ्तार

Share on Social Mediaजशपुर नगर: हरियाणा से तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की एक बड़ी अवैध खेप को जशपुर पुलिस ने जब्त किया है। इस मामले में पंजाब के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया […]

You May Like