कलेक्टर भगवान सिंह उइके ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 31 Second

गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता को किया नमन

गरियाबंद । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज संयुक्त जिला कार्यालय में कलेक्टर श्री भगवान सिंह उइके ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने कार्यालय परिसर में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर संदेश देते हुए देश की आजादी के आंदोलन को एक नई दिशा दी। गांधी जी का जीवन लोगों को दृढ़ निष्ठा और सत्याग्रह के मार्ग पर चलकर विपरित परिस्थितियों का सामना करने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि आज भी गांधी जी के विचार समाज को एक बेहतर दिशा देने में उपयोगी है। हम सबको उनसे प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर तहसीलदार श्री चितेश कुमार देवांगन, सहायक जनसंपर्क अधिकारी श्री बीके रात्रे, पटवारी श्री मनोज कंवर, श्री विवेक टेंभरे सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्यपाल डेका ने विजयादशमी के अवसर पर राजभवन में शस्त्र पूजन और हवन किया

Share on Social Mediaरायपुर । राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी आज विजयादशमी के अवसर पर राजभवन में आयोजित शस्त्र पूजन और हवन में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। राजभवन परिसर में विधिवत् शस्त्र […]

You May Like