खैरागढ़ उपचुनाव: 10 नेताओं के पैनल, पूर्व विधायक का भी नाम शामिल

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 19 Second

खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव में भाजपा के 10 नेताओं ने टिकट की दावेदारी की है। बुधवार को प्रदेश चुनाव समिति ने इन दावों पर दो घंटे तक मंथन किया। उसके बाद तीन नामाें का एक पैनल केंद्रीय चुनाव समिति को भेजने के लिए तैयार हुआ है। इस पैनल में पूर्व विधायक कोमल जंघेल का भी नाम शामिल है।

भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक बुधवार रात पार्टी के प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में हुई। प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए इस बैठक में शामिल हुईं। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित चुनाव समिति के दूसरे सदस्य इस बैठक में शामिल हुए।
समिति ने पर्यवेक्षक समिति की ओर से बनाई गई 10 दावेदारों की सूची का परीक्षण किया। एक-एक दावेदार की सामाजिक-राजनीतक पृष्ठभूमि पर बात हुई। इस पर जोर सामाजिक समीकरणों और जीत की संभावना पर ही था। अंत में तीन नामों का एक पैनल बनाया गया। इसमें पूर्व विधायक कोमल जंघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह का नाम प्रमुख है। पार्टी इन्हीं तीन नामों को केंद्रीय चुनाव समिति को भेजेगी। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति इन पर विचार करने के बाद खैरागढ़ उप चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार की घोषणा करेगी। बताया जा रहा है, उम्मीदवार की घोषणा अब होली के बाद ही होगी। खैरागढ़ उप चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

156 देशों के नागरिकों को पांच वर्ष के लिए वैध सभी ई-पर्यटन वीजा तत्काल प्रभाव से बहाल

Share on Social Mediaगृह मंत्रालय ने 156 देशों के नागरिकों को पांच वर्ष के लिए वैध सभी ई-पर्यटन वीजा तत्काल प्रभाव से बहाल कर दिया है। कोविड महामारी के कारण इनके वीजा मार्च 2020 से निलंबित कर दिए गए थे। इन देशों के नागरिक नए ई-पर्यटन वीजा के लिए भी […]

You May Like