156 देशों के नागरिकों को पांच वर्ष के लिए वैध सभी ई-पर्यटन वीजा तत्काल प्रभाव से बहाल

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 24 Second

गृह मंत्रालय ने 156 देशों के नागरिकों को पांच वर्ष के लिए वैध सभी ई-पर्यटन वीजा तत्काल प्रभाव से बहाल कर दिया है। कोविड महामारी के कारण इनके वीजा मार्च 2020 से निलंबित कर दिए गए थे। इन देशों के नागरिक नए ई-पर्यटन वीजा के लिए भी पात्र होंगे। सरकार ने देश में कोविड की स्थिति में सुधार को देखते हुए और वीजा तथा यात्रा प्रतिबंधों में ढील पर विचार करने के बाद यह कदम उठाया है।
मंत्रालय ने अमरीका और जापान के नागरिकों के लिए लंबी अवधि वाले दस वर्ष के वैध नियमित पर्यटन वीजा को भी बहाल कर दिया है, साथ ही दोनों देशों के नागरिकों को नए वीजा जारी करने की अनुमति दे दी है। मंत्रालय ने कहा है कि ई-पर्यटन वीजा धारक विदेशी नागरिकों को किसी भी स्थिति में जमीन अथवा तटीय सीमाओं से प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी, हालांकि ये प्रतिबंध आफगानिस्तान के नागरिकों पर लागू नहीं होंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

होली में खाना पान का रखें विशेष ध्यान, त्वचा को भी बचाएं रखें

Share on Social Mediaहोली यानि रंगों और नाना प्रकार के पकवानों के इस त्योहार के दौरान खान-पान में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है। आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में उमंग और उत्साह के मौसम बसंत ऋतु में मनाए जाने वाले होली पर्व को आरोग्य के लिए महत्वपूर्ण पर्व माना गया […]

You May Like