कोनी एनीकट और बहतराई जलाशय सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 7 करोड़ रूपए स्वीकृत

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा बिलासपुर जिले की दो सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 7 करोड़ एक लाख 28 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। स्वीकृत कार्यों में विकासखण्ड तखतपुर के अंतर्गत बहतराई जलाशय के उन्नयन और नहर लाईनिंग कार्य के लिए 3 करोड़ 67 लाख 90 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। मस्तुरी के अंतर्गत अरपा नदी पर कोनी एनीकट में सौर सूक्ष्म सिंचाई योजना के लिए 3 करोड़ 33 लाख 38 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से सिंचाई योजनाओं के कार्यों को कराने के लिए मुख्य अभियंता हसदेव कछार, जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्ट्रीट लाइट पोल्स के विस्तार के लिए 1.35 करोड़ रुपए मंजूर

Share on Social Mediaरायपुर । राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने मुंगेली जिले के सरगांव नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में स्ट्रीट लाइट पोल्स के विस्तार के लिए एक करोड़ 35 लाख 41 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव […]

You May Like