पीएम सूर्य घर योजना: वन मंत्री ने किया जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर । प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए जगदलपुर और आस-पास के गांवों में जागरूकता रथ घर-घर जाएगा। इस रथ को वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जगदलपुर विधायक श्री किरण देव और महापौर श्री संजय पांडे सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत् जागरूकता रथ को रवाना करते हुए वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि यह योजना लोगों को बिजली के बिल से राहत दिलाने में सहायक होगी। यह केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य देशभर में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत सरकार द्वारा 78,000 रुपये तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है, इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा भी 30 हजार रुपए की सहायता प्रदान की जा रही है। इससे लोगों के लिए अपने घरों में सौर पैनल लगाना आसान हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री सड़क योजना : राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक का दौरा

Share on Social Mediaरायपुर  । प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत राज्य में बन रही ग्रामीण सड़कों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अब तृतीय स्तर का निरीक्षण किया जाएगा। इस क्रम में राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक सितंबर माह में राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे। छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास […]

You May Like