भारी बारिश से चार जिलों में बाढ़

rashtra path
Share on Social Media

प्रभावितों की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने की पुख्ता व्यवस्था

2 हजार 196 लोग राहत शिविरों में सुरक्षित

रायपुर । प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और कोंडागांव जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य तेज़ी से किया जा रहा है। आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 एवं 27 अगस्त को सबसे अधिक वर्षा दंतेवाड़ा जिले में दर्ज की गई। दंतेवाड़ा में 93.7 मिलीमीटर और 118.4 मिलीमीटर, बारिश हुई है। सुकमा जिले में 35 से 109.3 मिलीमीटर, बीजापुर में 34.9 से 50.2 मिलीमीटर तथा बस्तर में 67.3 से 121.3 मिलीमीटर, बारिश दर्ज की गई। अब तक इन  चार  जिलों में 25 ग्राम बाढ़ से प्रभावित हुई हैं। बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत देने 43 शिविर में 2 हजार 196 लोगों को सुरक्षित ठहराया गया है। इनमें अकेले सुकमा जिले से 790 और दंतेवाड़ा से 1 हजार 116 लोग शामिल हैं। बीजापुर जिले में 120 और बस्तर से 170 लोगों को राहत शिविरों में रखा गया है। बाढ़ से अब तक 5 जनहानि, 17 पशुधन हानि, 165 आंशिक एवं 86 पूर्ण मकान क्षति की सूचना प्राप्त हुई है। प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल सहायता पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन एवं नगर सेना लगातार सक्रिय है। जिला सुकमा में आपदा नियंत्रण कक्ष स्थापित कर 24 घंटे स्थिति की निगरानी की जा रही है। प्रभावित गांवों तक राहत सामग्री एवं आवश्यक सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सियोल में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और ATCA प्रतिनिधिमंडल की महत्वपूर्ण भेंट, छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं पर हुई चर्चा

Share on Social Mediaछत्तीसगढ़ औद्योगिक नीति 2024–30 के अंतर्गत ICCK के साथ होगा ज्ञान व निवेश सहयोग रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने दक्षिण कोरिया प्रवास के दौरान सियोल में एडवांस्ड टेक्नोलॉजी सेंटर एसोसिएशन (ATCA) के चेयरमैन श्री ली जे जेंग एवं वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। […]

You May Like