NUDE PARTY : आयोजन पर भड़के भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा, कहा- सीएम से मुलाकात कर देर रात क्लब पार्टी पर अंकुश लगाने की करुंगा मांग

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 6 Second

रायपुर। राजधानी में न्यूड पार्टी (Nude Party) के आयोजन पर बाकी चीजों के साथ सियासी माहौल भी गरमाया है. आमलोगों के बीच आ रही प्रतिक्रिया को ध्यान में रखते हुए रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर देर रात क्लब पार्टियों पर अंकुश लगाने की मांग करुंगा. रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि ये लोग (आयोजक) जो कर रहे हैं, वह महापाप है. ऐसा करने से आने वाला समय बहुत कठिन होगा. आयोजकों से निवेदन है कि ऐसे आयोजन ना करें, जिससे हमारी संस्कृति-संस्कार मिटे. वहीं बिजली बिल को लेकर नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत द्वारा उठाए गए सवाल पर विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस लोगों को भड़का रही है. आने वाले समय में पीएम सूर्य घर योजना लागू होगी. मुझे नहीं लगता इस सुविधा के बाद किसी का नुकसान होगा. जनता को लग रहा है कि बिजली बिल बढ़ा है, लेकिन हमारी प्लानिंग अगले 25 साल तक उन्हें मुफ्त बिजली देने की है. वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच आज होने वाले एशिया कप के मैच को लेकर पुरंदर मिश्रा ने कहा कि ये मनोरंजन के काम है. हमारे सैनिक ने पहलगाम घटना के बाद ऑपरेशन सिंदूर के जरिए बदला लिया था. आज भारत के खिलाड़ियों से भी अनुरोध है कि चौका-छक्का लगाते हुए पाकिस्तान के खिलाड़ियों लोहे के चने चबवाएं.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर नेता प्रतिपक्ष महंत ने सरकार पर साधा निशाना

Share on Social Mediaरायपुर. छत्तीसगढ़ में बिजली बिल में हुई बढ़ोतरी को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने सरकार पर निशाना साधा है. डॉ. महंत ने कहा कि साय सरकार के कार्यकाल को 2 साल के करीब ही हुआ है और तीसरी बार बिजली बिल के दामों में बढ़ोतरी देखने […]

You May Like