बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर नेता प्रतिपक्ष महंत ने सरकार पर साधा निशाना

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 46 Second

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बिजली बिल में हुई बढ़ोतरी को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने सरकार पर निशाना साधा है. डॉ. महंत ने कहा कि साय सरकार के कार्यकाल को 2 साल के करीब ही हुआ है और तीसरी बार बिजली बिल के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली है. प्रति यूनिट 20 पैसे की हर वर्ग को परेशान कर दिया है. साथ ही उन्होंने सरकार को इस फैसले को वापस लेने की मांग की है. नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमारी सरकार की बिजली बिल हॉफ योजना को बंद कर दिया। साथ ही प्रति यनिट 20 पैसे की बढ़ोतरी से जनता पर आर्थिक बोझ की दोहरी मार पड़ी है. हर उपभोक्ता को अपने बिजली बिल में लगभग 1000 रुपए की वृद्धि देखने को मिल रही है. डॉ. महंत ने कहा कि सरकार क्या करना चाहती है, बिजली की दर में इतनी उछाल क्यों है जबकि छत्तीसगढ़ कोयला और पानी जैसे प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध है. हम अपनी बिजली की जरूरतों को पूरा करने के साथ दूसरे राज्यों को भी बिजली बेचते हैं. बिजली दरों में बढ़ोतरी से किसान, व्यापारी सभी वर्ग में आक्रोश देखने को मिल रहा है. उन्होंने सरकार से इस निर्णय को वापस लेकर लोगों को राहत देने की मांग की है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजिम-रायपुर के बीच 18 सितंबर से दौड़ेंगी मेमू ट्रेनें, सीएम साय दिखाएंगे हरी झंडी

Share on Social Mediaरायपुर. नई ब्रॉडगेज रेल लाइन पर राजधानी रायपुर से नवा रायपुर अटल नगर, अभनपुर होते हुए अब मेमू ट्रेनें 18 सितंबर से राजिम तक चलेंगी. रेलवे ने राजिम-रायपुर मेमू ट्रेन सेवा को मंजूरी दे दी है. वहीं, रेलवे द्वारा मेमू ट्रेन सेवा की समय-सारिणी भी जारी कर […]

You May Like