टमाटर चोरी करने घुसे खेत में, करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की हुई दर्दनाक मौत

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 16 Second

कवर्धा। जिले के रणवीरपुर चौकी अंतर्गत कोहड़िया गांव में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. खेत में लगे हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, मृतक जहुरु निषाद और उसका बेटा श्रवण निषाद खेत में टमाटर चोरी करने घुसे थे. इसी दौरान खेत मालिक विशाल पटेल के फसल की सुरक्षा के लिए चारों ओर लगाए गए हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.सुबह जब खेत मालिक खेत पर पहुंचा तो दोनों के शव जमीन पर पड़े मिले. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए लोहारा भेज दिया. इधर घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चंगाई सभा की आड़ में धर्मांतरण: पुलिस ने पास्टर के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज

Share on Social Mediaमुंगेली। जिले के पथरिया थाना क्षेत्र में हिन्दू समुदाय के लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए कथित रूप से प्रलोभन दिया जा रहा था. हिन्दू संगठन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पास्टर के खिलाफ धर्म परिवर्तन कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया है.पुलिस से […]

You May Like