स्वतंत्रता दिवस की शाम जंगल में सजा जुआ अड्डा, पुलिस की दबिश में 8 जुआरी गिरफ्तार

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 28 Second

कवर्धा. एक ओर जहां पूरा देश स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा हुआ था, वहीं दूसरी ओर कवर्धा जिले के रेंगाखार जंगल में जुआरियों की महफिल सज रही थी. मुखबिर की सूचना पर रेंगाखार थाना पुलिस ने जंगल में दबिश दी, जहां एक दर्जन से अधिक लोग ताश के पत्ते लगाकर पैसे दांव पर लगा रहे थे. अचानक हुई कार्रवाई में 8 जुआरी पुलिस के हत्थे चढ़ गए, जबकि कुछ आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे. पुलिस ने मौके से जुआरियों के पास से नगद ₹54,700, आठ मोबाइल फोन जिनकी कीमत लगभग ₹58,000 आंकी गई है, ताश की गड्डी और प्लास्टिक की चटाई जब्त की. कुल ज़ब्ती का मूल्य करीब ₹1.12 लाख बताया गया है. सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार जुआरियों में कबीरधाम जिले के अलावा पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के दमोह जिले से आए लोग भी शामिल हैं. सभी के पास से अलग-अलग नकद रकम और मोबाइल बरामद किए गए हैं.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री साय ने स्वतंत्रता दिवस पर टाउन हॉल में छायाचित्र प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

Share on Social Mediaछत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों की गाथा, आज़ादी की लड़ाई में प्रदेश की भागीदारी और शासन की उपलब्धियों का प्रभावशाली चित्रण 15 से 21 अगस्त तक प्रातः 10:30 से रात 8:00 बजे तक कर सकेंगे अवलोकन रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के […]

You May Like