स्वतंत्रता दिवस दौड़ में शामिल हुए सीएम साय

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 45 Second

रायपुर/बलौदाबाजार. पूरे देश भर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह देखा जा रहा है. स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले राजधानी रायपुर में स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सैकड़ों स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ दौड़ लगाई. खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से तेलीबांधा तालाब से भारत माता चौक तक आयोजित दौड़ में लोग हाथों में तिरंगा लेकर दौड़ते नजर आए. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय के साथ विभागीय मंत्री टंक राम वर्मा भी मौजूद रहे. इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए देश की आजादी के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया. साथ ही स्वतंत्रता दौड़ के माध्यम से लोगों को स्वस्थ रहने का एक संदेश दिया. विभाजन विभीषिका दिवस को लेकर CM साय ने कहा की आने वाली पीढ़ी को भी मालूम हो. जब भारत-पाकिस्तान अलग हुए, तो कितने लोगों को इसकी पीड़ा झेलनी पड़ी. कितने लोगों की हत्या हुई. इससे नई पीढ़ी अवगत होगी. इसीलिए विभाजन विभीषिका दिवस मना रहे हैं.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरमजयगढ़ में 62.36 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात

Share on Social Media42.99 करोड़ की लागत से 45 कार्यों का लोकार्पण एवं 19.36 करोड़ की लागत से 70 कार्यों का किया भूमिपूजन रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले धरमजयगढ़ प्रवास के दौरान रायगढ़ जिलेवासियों को 62 करोड़ 36 लाख रुपए की […]

You May Like