संपत्ति के मामले में मुख्यमंत्रियों में विष्णु देव साय नौवें स्थान पर

rashtra path
Share on Social Media

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। उनकी कुल संपत्ति 931 करोड़ रुपये से अधिक है। हालांकि, उन पर 10 करोड़ रुपये से अधिक की देनदारी भी है। दूसरी तरफ बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सबसे कम संपत्ति वाली सीएम हैं। उनकी कुल संपत्ति महज 15 लाख रुपये है। वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नौवें स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 3.80 करोड़ रुपये है। यह जानकारी सोमवार को एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर) की ओर से जारी रिपोर्ट में दी गई। रिपोर्ट के अनुसार, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की औसत संपत्ति 52.59 करोड़ रुपये है। वैसे देशभर के 31 मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति करीब 1,630 करोड़ रुपये है। मुख्यमंत्रियों में केवल दो महिलाएं बंगाल की ममता बनर्जी और दिल्ली की आतिशी शामिल हैं। देखा जाए तो भारत की प्रति व्यक्ति शुद्ध राष्ट्रीय आय 2023-24 के दौरान 1,85,854 रुपये थी। वहीं, मुख्यमंत्रियों की औसत आय 13,64,310 रुपये रही। यानी औसत प्रति व्यक्ति आय से 7.3 गुना अधिक। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू देश के दूसरे सबसे धनी मुख्यमंत्री हैं। उनकी कुल संपत्ति 332 करोड़ रुपये से अधिक है। रिपोर्ट के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू पर सबसे अधिक 180 करोड़ रुपये की देनदारी है। अमीर मुख्यमंत्रियों की सूची में कर्नाटक के सीएम सिद्दरमैया तीसरे पायदान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 51 करोड़ रुपये से अधिक है। हालांकि, सीएम सिद्धारमैया पर 23 करोड़ रुपये की देनदारी भी  हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री की पहल पर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने 7 विशेषज्ञ चिकित्सकों व 35 चिकित्सा अधिकारियों के संविदा नियुक्ति आदेश जारी

Share on Social Mediaस्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने जारी किया आदेश ग्रामीण और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा जिला अस्पतालों को मिले नए चिकित्सा अधिकारी व विशेषज्ञ चिकित्सक रायपुर  । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को […]

You May Like