राज्यपाल डेका ने नक्सली हिंसा में घायल जवानों को ईलाज के लिए आर्थिक सहायता दी

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए नक्सली हिंसा में घायल हुए कांकेर जिले के जिला रिजर्व फोर्स के दो जवानों श्री खिलेश्वर गावड़े और श्री हिरामन यादव को बेहतर ईलाज के लिए 25-25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता। प्रदान की यह राशि राज्यपाल ने अपने स्वेच्छानुदान मद से प्रदान की है। इसके अलावा सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर संचालनालय सैनिक कल्याण बोर्ड को 2 लाख रूपए की राशि भी स्वेच्छानुदान मद से प्रदान की है। उन्होंने आम जनता से भी 7 दिसम्बर को मनाए जाने वाले सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के उपलक्ष्य में भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए अधिक से अधिक राशि देने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नागरिक संविधान में प्रदत्त अधिकारों के साथ कर्तव्यों को भी समझे : अरुण साव

Share on Social Mediaउप मुख्यमंत्री संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल ‘सीजी लर्न’ का लोगो किया लॉन्च रायपुर  । उप मुख्यमंत्री तथा विधि एवं विधाई कार्य मंत्री श्री अरुण साव संविधान दिवस पर नवा रायपुर स्थित हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एचएनएलयू) में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने […]