रायपुर पुलिस ने 26 किलो गांजे के साथ पकड़ तस्कर

Share on Social Media

रायपुर. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 03.07.23 को थाना गुढ़ियारी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत कुन्दरापारा पास रेलवे प्लेटफॉर्म नं. 06 के बाहर में एक व्यक्ति अपने पास बैग में मादक पदार्थ गांजा रखा है तथा कही जाने की फिराक में ट्रेन का इंतजार कर रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक उरला अविनाश मिश्रा द्वारा थाना प्रभारी गुढ़ियारी को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी गुढ़ियारी के नेतृत्व में थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम अभिषेक कुमार सिंह निवासी बिहार का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर उसमें मादक पदार्थ गांजा रखा होना पाया गया। आरोपी अभिषेक कुमार सिंह गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा गांजा को उड़ीसा से लाकर बिहार ले जाना बताया गया। जिस पर आरोपी अभिषेक कुमार सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 25 किलो 825 ग्राम गांजा कीमती लगभग 26,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 283/23 धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी- अभिषेक कुमार सिंह पिता अशोक सिंह उम्र 25 साल निवासी सिताबदियरा थाना रिवील गंज पोस्ट गरीबा टोला जिला छपरा बिहार।

कार्यवाही में निरीक्षक एलेक्जेंडर किरो थाना प्रभारी गुढ़ियारी, सउनि हेम ठाकुर, प्र.आर. दीपक बारिक, आर. घनश्याम तिवारी, जितेन्द्र सिन्हा, चन्द्रप्रकाश तिवारी, पुखराज सिंह माली एवं शिव शंकर थाना गुढ़ियारी की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा के अस्तित्व को बचाने के लिये प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ में उतर आये है: कांग्रेस

Share on Social Mediaरायपुर. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की मजबूती और कांग्रेस सरकार के कामो से भाजपा का केन्द्रीय नेतृत्व डरा हुआ है. प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा का नेतृत्व को इस बात का अहसास हो गया है कि स्थानीय नेतृत्व के भरोसे छत्तीसगढ़ […]

You May Like