उगते सूर्य को अघ्र्य के साथ छठ महापर्व का समापन

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 30 Second

0-छत्तीसगढ़ के घाटों पर उमड़े श्रद्धालु, गूंजे भक्ति गीत; 36 घंटे का निर्जला उपवास खत्म

रायपुर–उगते सूर्य को अघ्र्य के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ का समापन हो गया। पारण के साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास खत्म हो गया। छत्तीसगढ़ के घाटों पर तड़के से छठ व्रतियां पहुंचने लगीं थीं। व्रतियों ने उगते सूर्य को अघ्र्य देकर परिवार की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। राजधानी के विभिन्न घाटों में सुबह से परिवार सहित लोग पूजन के लिए पहुंचे हुए थे।  बता दें कि कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि नहाय खाय से लेकर सप्तमी तिथि उगते सूर्य को अघ्र्य देने तक छठ पर्व मनाया जाता है। इस दौरान भगवान भास्कर और छठी मैया की पूजा अर्चना की जाती है। छठ पूजा खास तौर पर संतान की कामना और लंबी उम्र के लिए की जाती है। छठी मैया सूर्यदेव की बहन हैं और इस पर्व पर इन दोनों की ही पूजा अर्चना की जाती है। चार दिन तक चलने वाले इस पर्व में सात्विक भोजन किया जाता है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मानव को प्रकृति से जोडऩे का पर्व है सूर्य आराधना छठ पूजन- मुख्यमंत्री साय

Share on Social Media0-जलस्रोतों के संरक्षण व संवद्र्धन का संकल्प लेने मुख्यमंत्री ने किया आह्वान 0-खारुन नदी तट पर छठी मैया की मंगल आरती में शामिल हुए मुख्यमंत्री रायपुर–मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय यहां राजधानी रायपुर के महादेव घाट पर आयोजित छठ महापर्व कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री […]

You May Like