CM साय ने तीजा-पोरा तिहार पर छत्तीसगढ़ की 70 लाख महिलाओं को दिया उपहार

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:4 Minute, 4 Second

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ मुख्यमंत्री निवास में आज पोरा तिहार (Teeja Pola 2024) की धूम मची हुई है, जहां प्रदेश की महिलाएं अपने सीएम विष्णुदेव साय के साथ तीजा-पोरा तिहार मना रही हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने अपनी धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय के साथ भगवान शिव और नंदीराज की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी इस पूजा में शामिल हुईं। इधर, प्रदेश भर में पोरा तिहार के अवसर पर हर्ष और उल्‍लास का माहौल देखने को मिल रहा है, और मुख्यमंत्री निवास में इस पर्व को धूमधाम से मनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने पोला तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दी है। साय ने कहा है कि पोला तिहार किसानों का खेती किसानी से जुड़ा सबसे बड़ा त्योहार है। यह हमारे जीवन में खेती-किसानी और पशुधन का महत्व बताता है। इस दिन घरों में उत्साह से बैल और जाता-पोरा की पूजा कर अच्छी फसल और घर को धन-धान्य से परिपूर्ण होनेे के लिए प्रार्थना की जाती है।

तीजा, पोरा तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में पहुंची बहनों के लिए विशेष रूप से छत्तीसगढ़ व्यंजन तैयार करवाए गए हैं। यहां माता, बहनों के करू भात के लिए पारंपरिक भोजन बनवाया गया है।

मुख्यमंत्री निवास तीजा-पोरा के पारंपरिक गौरव की झांकी तरह सजा है। इसे मिट्टी के खूबसूरत नंदिया बइला और रंगीन खिलौनों से सजाया गया है। मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पत्नी कौशल्या साय सजावट के साथ-साथ परंपरागत छत्तीसगढ़िया व्यंजनों के साथ ठेठरी-खुरमी बनाने की तैयारी भी की है।

मुख्यमंत्री निवास परिसर में छत्तीसगढ़ की परंपरा और रीति-रिवाज के अनुसार साज-सज्जा की गई है। इस मौके पर नांदिया-बैला की पूजा की गई। तीजा महोत्सव का आयोजन हुआ। तीजा-पोरा त्यौहार के लिए कार्यक्रम में बड़ी संख्‍या में बहनें सीएम हाउस पहुंची।

मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री साय की तरफ से तीजा पोरा त्यौहार मनाने आई महिलाओं को अपने विष्णु भैया से उपहार में मिली लाख की चूड़ियां, यहां आए कारीगर बहनों को उनकी नाप की चूड़ियां तैयार करके दे रहे हैं।

इस तरह महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री निवास एक दिन के लिए मायका बन गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाएं, महिला स्वसहायता समूहों की महिलाएं और मितानिनों सहित लगभग तीन हज़ार महिलाओं को आमंत्रित किया गया है। अवसर पर प्रतिभागी महिलाओं को राष्ट्रीय पोषण माह 2024 अंतर्गत शपथ पत्र का वाचन भी किया गया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रदेश के बेलगांव में एक साथ 17 बंदरों की मौत से हड़कंप

Share on Social Mediaबेमेतरा। गांव में बंदरों से फसलों की सुरक्षा के लिए रखे गए रखवार ने 17 बंदरों को मौत के घाट उतार दिया।दरअसल बेलगाॅव में फसल की देखरेख के लिए ग्राम सरपंच, ग्राम पटेल, कोटवार एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में बंदर भगाने के लिए प्रत्येक घर से 1 […]

You May Like