मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राज्य खेल अलंकरण समारोह 2024 में हो रहे है शामिल

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:5 Minute, 37 Second

रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राज्य खेल अलंकरण समारोह 2024 में हो रहे है शामिल । शहीदों के परिजनों का शॉल भेंटकर किया सम्मान। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वर्ष 2021-22 और वर्ष 2022-23 के खिलाड़ियों को खेल अलंकरण से करेंगे सम्मानित ।
राज्य खेल अलंकरण समारोह । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत।
केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, मंत्रीगण और विधायकगण उपस्थित।
पुरस्कार वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के लिए 97 पुरस्कारग्राही खिलाड़ियों को दी गई 76 लाख रुपए की पुरस्कार राशि।
पदक विजेता 502 खिलाड़ियों के बैंक खाते में गए 60.33 लाख रूपए।
खिलाड़ियों को मिला 01 करोड़ 36 लाख 33 हजार रूपए।
वर्ष 2021-22 के लिए शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार के लिए 06, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 06, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 02, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 11, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 05 एवं मुख्यमंत्री ट्राफी के लिए 11 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया
वर्ष 2022-23 हेतु शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार के लिए 04, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 07, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 01, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 15, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 05 एवं मुख्यमंत्री ट्राफी के लिए 24 चयनित खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया । रायपुर के पण्डित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में हो रहा है अलंकरण समारोह
इस अवसर पर केबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, दयाल दास बघेल रामविचार नेताम, श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद रायपुर बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सर्व श्री सम्पत अग्रवाल, पुरन्दर मिश्रा, गुरु खुशवंत साहेब , प्रणव मरपच्ची (मरवाही ) मोती लाल साहू अनुज शर्मा इन्द्र कुमार साहू सचिव खेल विभाग हिमशिखर गुप्ता , संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्रीमती तनुजा सलाम सहित खिलाड़ीगण मौजूद है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राज्य खेल अलंकरण समारोह में ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन करोड़ रुपए, रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को दो करोड़ रुपए और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपए की पुरुस्कार राशि देने की घोषणा की
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले पांच सालों में राज्य में राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन नहीं हुआ। हमारी सरकार ने खिलाड़ियों की पीड़ा महसूस की और राज्य खेल अलंकरण समारोह पुनः आयोजित करने का निर्णय लिया। इस वर्ष दो बार खेल अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। पहला अलंकरण समारोह इसी साल 14 अगस्त को आयोजित किया गया। इसमें वर्ष 2019-20 तथा वर्ष 2020-21 के लिए 133 खिलाड़ियों को 01 करोड़ 41 लाख रूपए की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार आज राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर वर्ष 2021-22 तथा वर्ष 2022-23 के खिलाड़ियों को राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित कर रहे हैं। साथ ही हम राष्ट्रीय चैम्पियनशिप वर्ष 2021-22 तथा वर्ष 2022-23 के विजेता खिलाड़ियों का भी सम्मान कर रहे है। आज इस समारोह में 01 करोड़ 36 लाख रूपए की पुरस्कार राशि खिलाड़ियों को प्रदान की गई हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हम खेल प्रतिभाओं को आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अच्छी अधोसंरचना तथा प्रशिक्षण के माध्यम से खेल प्रतिभाओं को निखारेंगे ताकि हमारे खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर और भी बढ़िया प्रदर्खेशन कर छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत्तीसगढ़ के माओवादी आतंक प्रभावित जिलों के विद्यार्थियों को तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा के लिए मिलेगा ब्याज रहित ऋण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Share on Social Mediaशेष जिलों के विद्यार्थियों को 1 प्रतिशत ब्याज दर पर मिलेगा ऋण कमजोर आर्थिक स्थिति वाले विद्यार्थियों को मिलेंगे तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा के बेहतर अवसर मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा ऋण ब्याज अनुदान योजना: 2 लाख से कम वार्षिक आय वाले परिवारों के विद्यार्थी होंगे पात्र डिप्लोमा, स्नातक […]

You May Like