हेल्पलाइन के लिए 1098 नंबर पर कॉल करें

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 33 Second

रायपुर । शासन द्वारा चाईल्ड लाईन 1098 संकटग्रस्त बालकों की सहायता हेतु आपातकालीन सेवा उपलब्ध कराई गई है जो 24 घंटे सातों दिन कार्यरत है। जिस पर कोई भी बालक के संबंध कोई भी व्यक्ति बालक के शारीरिक, मानसिक, या यौन प्रताड़ना का शिकार है, कॉल कर सकता है। चाईल्ड लाईन कंट्रोल रूम पीड़ित बालक के संबंध में शिकायत को सुनकर समस्या के तर्कसंगत समाधान हेतु प्रयास करती है। इस हेतु वह राज्य के सभी जिलो के चाईल्ड लाईन, बाल कल्याण समिति एवं आपातकालीन स्थिति में 112 से समन्वय स्थापित करती है। चाईल्ड लाईन बालकों की सहायता हेतु टोल फ्री नंबर है। इस नंबर पर कॉल कर बालक 24 घंटे सातों दिन मदद ले सकते है। 1098 चाईल्ड लाईन मुख्यतः बाल विवाह, आश्रय सहायता, बालश्रम निरोध, परामर्श, गुमशुदा बालक नशे के आदी बालकों के अलावा अन्य सभी बालकों की सहायता हेतु तत्पर रहता है। चाईल्ड लाईन स्वंय सेवी संस्थाओं से समन्वय स्थापित करते हुए समस्या के समुचित निराकरण का प्रयास करती है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गीली मिट्टी की तरह होते हैं बच्चे, जैसा आप बनाना चाहते हैं बना सकते हैं....

Share on Social Mediaचाक पर हाथ चला और दीया बनाकर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दिया सन्देश बच्चों के हुनर और प्रस्तुति की सराहना की राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में स्टॉल का किया अवलोकन रायपुर । बच्चे तो मन के सच्चे होते हैं और यह बिल्कुल ही गीली मिट्टी […]

You May Like