चार महीने की बच्‍ची और डेढ़ साल के बेटे के साथ फंदे पर झूली मां, कारण अज्ञात

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 57 Second

कांकेर। छत्‍तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सुनकर लोगों की रूह कांप गई। महिला ने बच्‍चों संग आत्‍महत्‍या क्‍यों कि इसका पता नहीं चल पाया है। यह घटना चारामा थानांतर्गत ग्राम बड़ेगौरी की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 17 अप्रैल की शाम पांच बजे कविता तेता पति पवन तेत्ता उम्र 27 वर्ष अपने चार महीने और डेढ साल के दो छोटे बच्चो को साथ अपन घर कमरे के पटाव मे अज्ञात कारण वश गमछे और दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। घटना के समय उसका पति पवन अपने पिता अर्जुन राम तेता के साथ घर से बाहर गया हुआ था, जब घर लौटकर देखा तो उसकी पत्नी और दोनों बच्चे फांसी के फंदे पर लटके हुए थे, जिसकी जानकारी तत्काल ग्रामीणों द्वारा चारामा थाने में दी गई। जिसके बाद शाम को ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार कर कार्यपालिक दंडाधिकारी की उपस्थिति में शवों को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। और 18 अप्रैल की सुबह दण्डाधिकारी की उपस्थिति में शवों का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं एक साथ तीन लोगों की मौत से गांव में शोक छा गया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चिंतामणि महाराज ने दाखिल किया नामांकन

Share on Social Mediaनामांकन रैली में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अंबिकापुर। सरगुजा संसदीय सीट के भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज ने शुक्रवार को नाम निर्देशन पत्र जमा किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, महिला व बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के साथ रिटर्निंग आफिसर […]

You May Like