चिंतामणि महाराज ने दाखिल किया नामांकन

rashtra path
Share on Social Media

नामांकन रैली में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

अंबिकापुर। सरगुजा संसदीय सीट के भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज ने शुक्रवार को नाम निर्देशन पत्र जमा किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, महिला व बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के साथ रिटर्निंग आफिसर विलास भोसकर के समक्ष भाजपा प्रत्याशी ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया। भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में शंख,डमरू की ध्वनि, 101 ब्राह्मणों का मंत्रोच्चार आकर्षण का केंद्र रहा। बीच-बीच में जय श्री राम के उद्घोष ने कार्यकर्ताओं का जबरदस्त उत्साह बढ़ाया। भाजपा ने नामांकन के लिए खास तैयारी की थी। अंबिकापुर के घड़ी चौक से लेकर स्वामी विवेकानंद स्कूल प्रवेश द्वार के दोनों ओर स्थानीय और बनारस से आए ब्राह्मण कतारबद्ध खड़े थे। इनमें से अधिकांश के हाथों में शंख और डमरू था। कुछ ब्राह्मणों ने हाथों में गुलाब की पंखुड़ियां रखी थी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज व अन्य मंत्रीगण नामांकन के लिए घड़ी चौक से कलेक्टोरेट जाने वाले मार्ग की ओर मुड़े। उसी समय मंत्रोच्चार के बीच गुलाब की पंखुड़ियों से आशीर्वाद देने का क्रम शुरू हुआ। शंख बजने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ईरान और इजरायल के बीच चल रहे जवाबी हमले के बीच ईरान ने भारत से मांगी मदद…

Share on Social Mediaईरान और इजरायल के बीच चल रहे जवाबी हमले के बीच ईरान ने भारत से मदद मांगी है, इस पर अब पाकिस्तान में बवाल मच गया है. पाकिस्तान की आवाम का सवाल है कि आखिर ईरान मुस्लिम देश है और पाकिस्तान भी मुस्लिम देश है तो ईरान […]

You May Like