मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बटन दबाकर किया कृषक उन्नति योजना का शुभारंभ

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:4 Minute, 30 Second

जिले के डेढ़ लाख से अधिक किसानों के खाते में 799 करोड़ 66 लाख रुपये अन्तरित

किसानों को सबसे ज्यादा आदान सहायता राशि देने का काम कर रही हमारी सरकार- राजस्व मंत्री श्री वर्मा

राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा कृषक उन्नति योजना के शुभारंभ एवं आदान सहायता राशि अंतरण कार्यक्रम में हुए शामिल

रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को कृषक उन्नति योजना  का  शुभारंभ एवं आदान सहायता राशि का अंतरण बालोद जिले में आयोजित कार्यक्रम में किया। कृषक उन्नति योजना के तहत जिले के 1 लाख 56 हजार 713 किसानों के बैंक खाते में लगभग 799 करोड 66 लाख रुपये डीबीटी के माध्यम से आदान सहायता राशि का अंतरण किया गया। बलौदाबाजार स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। मुख्य कार्यक्रम से जिला मुख्यालय एवं जनपद मुख्याल वर्चुअली जुड़े थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण है जिसमे किसानों को आदान सहायता के रूप में बड़ी राशि का अंतरण किया गया  है। किसानों में उत्साह और खुशी का माहौल है। किसानों की चिंता करते हुए हमारी सरकार ने मोदी की गारण्टी के तहत एक और गारण्टी पूरी की है। इस गारण्टी के पूरे होने से अब किसानों को आदान सहायता राशि देने में हमारी सरकार सबसे आगे है। पूरे प्रदेश में खुशहाली और समृद्धि दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि एक दिन पहले10 मार्च को ही प्रदेश की लगभग 70 लाख महिलाओं के खाते में एक- एक हजार रुपये महतारी वंदन योजना की पहली किश्त का अंतरण किया गया है। मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि खिलाड़ियों को सम्मानित व पुरस्कृत करने के लिए फिर से खेल अलंकरण समारोह की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि भूमिहीन मजदूरों को आर्थिक सहायता देने के लिए दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना की भी शुरुआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुसार  भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा करने तथा विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए सबकी  सहभगिता जरूरी है।

कलेक्टर श्री के. एल. चौहान ने  स्वागत उद्बोधन में बताया कि राज्य  शासन द्वारा धान के अंतर राशि का किसानों के बैंक खाते में अंतरण हुआ। जिले के 1लाख 56 हज़ार 713 किसानों के खाते में लगभग 799 करोड़ 66 रुपए अन्तरित हुआ है। इस राशि के मिलने से किसानों में उत्साह है। इससे किसान प्रोत्साहित होंगे और खेती में रुचि लेंगे।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राकेश वर्मा, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता जैन, श्री विजय केशरवानी, श्री नरेश केशरवानी, श्री टेसू लाल धुरंधर, श्रीमती नीलम सोनी श्रीमती सुनीता वर्मा, एसडीएम श्री अमित  कुमार गुप्ता  सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी  एवं बडी संख्या में किसान बंधु उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कृषक उन्नति योजना: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बालोद से किया शुभारंभ

Share on Social Mediaछत्तीसगढ़ के 24.72 लाख किसानों के बैंक खाते में 13 हजार 320 करोड़  रूपए का हुआ अंतरण प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की किसानों से की गई एक और गारंटी हुई पूरी: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजनांदगांव से वर्चुअली सम्बोधित करते हुए कहा -ऐसा लग रहा है […]

You May Like