IAS अधिकारी की Tata Nexon EV कार में चार्जिंग के दौरान ब्लास्ट

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

राजधानी रायपुर के ऑफिसर्स कॉलोनी निवासी आईएएस अधिकारी सुधाकर खलखो के बंगले में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया. टाटा नेक्सन ईवी कार में चार्जिंग के दौरान ब्लास्ट होने से बंगले में आग लग गई, जिससे 1 इनोवा,1 ईवी कार समेत 2 चारपहिया और घर में लगा एसी जलकर खाक हो गया.

यह घटना गंज थाना क्षेत्र की है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. आग पर काबू पा लिया गया है. बता देें कि आईएएस अधिकारी खलखो तेलंगाना चुनाव के दौरान ऑब्जर्वर के पद पर तैनात हैं. उनका परिवार कार को चार्जिंग में लगाकर बाजार गया हुआ था, इस दौरान यह हादसा हो गया.

गंज थाना प्रभारी आशीष यादव ने बताया कि आग पर क़ाबू पा लिया गया है. कार को चार्जिंग में लगाकर परिवार के सदस्य मार्केट गए थे. इस दौरान आगजनी की घटना हुई है. दमकल की टीम मौक़े पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया.

 

Next Post

कांग्रेस ने शेयरधारकों से धोखाधड़ी की ईडी

Share on Social Mediaनई दिल्ली . नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का दावा है कि कांग्रेस पार्टी और प्रकाशकों ने दानदाताओं और शेयरधारकों से धोखाधड़ी की है. ईडी ने कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रवर्तित एवं नेशनल हेराल्ड समाचार पत्र का स्वामित्व रखने वाली यंग इंडियन कंपनी के खिलाफ धन […]

You May Like