रायपुर. रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी राजेश मूणत प्रचार अभियान के तहत लगातार जनता के बीच बने हुए हैं. वे रोजाना सुबह 9 बजे से लेकर देर शाम 8 बजे तक सघन जनसंपर्क कर रहे हैं और प्रतिदिन 20 से 25 किमी वार्डों का भ्रमण कर जनता से मुलाकात कर रहे हैं. शनिवार को जनसंपर्क अभियान के तहत दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड, शहीद चूड़ामणि वार्ड और ठाकुर प्यारेलाल वार्ड क्षेत्र में जनसंपर्क किया.
इस दौरान श्री मूणत का मतदाताओं ने आरती उतारकर फूलमालाओं से स्वागत किया. साथ ही रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना की. मतदाताओं ने 5 साल कांग्रेस कार्यकाल की भी तुलना करते हुए पुनः भाजपा को समर्थन देने का भरोसा दिलाया. पत्रकारों से चर्चा में श्री मूणत ने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या के मंदिर के दर्शन का वादा किया है, जिसे लेकर जनता में खासा उत्साह है और इस घोषणा की मुक्तकंठ से सराहना कर रहे हैं.
