4 दिन रायपुर ग्रामीण, अभनपुर से 4 पर्चे भरे कांग्रेस-भाजपा प्रत्याशी अभी कर रहे इंतजार

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

रायपुर. विधानसभा चुनाव के लिए रायपुर जिले की सात सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया 21 अक्टूबर से चल रही है. परंतु इस दौरान कांग्रेस और भाजपा से किसी भी प्रत्याशी ने नाम निर्देशन फार्म दाखिल नहीं किया है. सोमवार को रायपुर ग्रामीण से आम आदमी के प्रत्याशी तथा अभनपुर से एक प्रत्याशी समेत चार नाम निर्देश पत्र दाखिल किए गए. माना जा रहा है कि मंगलवार को दशहरा पर्व की छुट्टी के बाद दोनों प्रमुख दलों के उम्मीदवार नामांकन फार्म जमा करने निकलेंगे.

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.सर्वेश्वर भूरे ने बताया कि रायपुर जिले की सभी विधानसभा सीटों के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. सोमवार को रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्रमांक-48 में 03, अभनपुर विधानसभा क्रमांक-53 में 01 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए. जबकि धरसींवा, रायपुर पश्चिम, रायपुर उत्तर, रायपुर दक्षिण और आरंग विधानसभा क्रमांक-52 में एक भी नाम निर्देशन पत्र दाखिल नहीं किया गया.

दो दिन से सिक्का लेकर धरने पर बैठा निर्दलीय

उत्तर सीट से नामांकन फार्म खरीदने के लिए शंकर लाल वारदानी सोमवार को भी चिल्हर लेकर काउंटर के पास धरने पर बैठा रहा. परंतु एक बार में एक हजार रुपए तक सिक्के लेने के नियम से उन्हें नामांकन फार्म नहीं मिला. वे 10 हजार रुपए सिक्के के रूप में देना चाहते थे.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा कार्यकर्ताओं की राजनीतिक हत्या करा रही कांग्रेस: साव

Share on Social Mediaरायपुर. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा, मोहला-मानपुर में भाजपा कार्यकर्ता बिरझू तारम की हत्या को टारगेट किलिंग और सत्ता पाने के लिए की गई राजनीतिक हत्या है. साव ने कहा, लोकतंत्र में हिंसा को कोई स्थान नहीं है, लेकिन प्रदेश सरकार राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के हिंसक […]

You May Like