515 युवाओं को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बांटा नियुक्ति पत्र,चेहरे पर दिखी खुशी….

0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 53 Second

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिछले दिनों युवाओं को संबोधित करते हुए कहा था कि आपको बेरोजगारी भत्ता देने से ज्यादा खुशी तब होगी जब आपके हाथों में रोजगार होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चेहरे पर यही खुशी आज देखने को मिली, जब उन्होंने कोंडागांव जिले के ग्राम बेड़मा में 515 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा। खास बात यह रही कि इनमें से 46 ऐसे युवा भी है जिन्हें बेरोजगारी भत्ता मिल रहा था। मुख्यमंत्री ने यह जानकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और युवाओं को रोजगार से जोड़ने की इस पहल को सराहा।

इस दौरान अपने मुख्यमंत्री से मिलने युवा जितने अधिक उत्साहित दिखे, मुख्यमंत्री बघेल भी उसी उत्साह के साथ युवाओं से मिले, उनसे चर्चा की और उनका हौसला भी बढ़ाया। मुख्यमंत्री बघेल ने युवाओं को भावी जीवन की शुभकामनाएं दी और कहा कि यह मात्र एक पड़ाव है, आप सभी खूब आगे बढ़े और तरक्की करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की युवा ऊर्जा के साथ ही हम छत्तीसगढ़ को विकास के रास्ते पर आगे ले जाने का काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री का यह मित्रवत और आत्मीय व्यवहार युवाओं को भा गया और उन्होंने ‘मुझे मिला रोजगार‘ के नारे के साथ मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और अपनी खुशी जाहिर की।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

BYJM: छत्तीसगढ़ के सुयश पाण्डे को पॉलिसी और आशुतोष दुबे को राष्ट्रीय युवा मोर्चा की मीडिया टीम में स्थान

Share on Social Mediaभाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जी और भाजयुमो अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के अनुमोदन से भाजयुमो की राष्ट्रीय टीम में नियुक्तियाँ की गई हैं जिसमें छत्तीसगढ़ से सुयश पांडे को पॉलिसी रिसर्च टीम में सह संयोजक और दुर्ग ज़िले के आशुतोष दुबे को भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय […]

You May Like