पीएम की सुरक्षा को लेकर राष्ट्रपति ने जाहिर की चिंता, मुलाकात भी होगी

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने PM मोदी के पंजाब दौरे पर हुई सुरक्षा में चूक पर चिंता जाहिर की है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, प्रधानमंत्री गुरुवार को राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा ने PM की सुरक्षा चूक को दुर्भाग्यपूर्ण कहा है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा,’ प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर विवाद हो रहा है। जब भारत के सर्वोच्च कार्यकारी कार्यालय की रक्षा करने की बात आती है, तो हमें किसी भी समय आत्मसंतुष्ट नहीं होना चाहिए। हमें अतीत से सीख लेना चाहिए।’

PM नरेंद्र मोदी बुधवार को फिरोजपुर में चुनाव रैली को संबोधित करने जा रहे थे। रैली की जगह से करीब 8 किलोमीटर दूर एक फ्लाईओवर पर PM का काफिला रोकना पड़ा। जहां करीब वह 20 मिनट तक खड़े रहे। जहां PM रुके, वो जगह पाकिस्तान सीमा से कुछ किमी की दूरी पर ही स्थित है।

Next Post

जेल से बाहर आने के बाद पहली बार राज कुंद्रा दिखे पत्नी शिल्पा के साथ

Share on Social Media बॉलीवुड ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे आए दिन हर मूमेंट को कैमरे में कैप्चर करती हैं। और सोशल मीडिया पर अपने हर खास मूमेंट को लोगों के साथ साझा करती हैं। राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी में फसने के बाद वे […]

You May Like