महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती भेड़िया कई गांवों में विकास कार्यो का किया भूमिपूजन

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

रायपुर. महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया ने आज बालोद जिले के डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम पण्डेल, पथराटोला एवं अरमुरकसा में पहुंच कर मंगल भवन का भूमि पूजन किया.

श्रीमती भेड़िया ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में छत्तीसगढ़ सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर विकास की नई इबारत लिखा है. उन्होने राज्य सरकार द्वारा संचालित राजीव गांधी किसान न्याय योजना, भूमिहीन किसान मजदूर न्याय योजना, बेरोजगारी भत्ता योजना ,गोधन न्याय योजना जैसी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को राज्य के विकास के लिये मील का पत्थर बताया. उन्होने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति, रीति-रिवाज, खान पान, परंपरा आदि का संरक्षण और संवर्धन करने का कार्य कर रही है. इसके साथ ही राज्य सरकार ने गरीब बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, ग्रामीण औद्योगिक पार्क की स्थापना, 65 प्रकार की लघु वनोपज की खरीदी जैसे अनेक अभिनव कार्यो की शुरूआत की है . इस दौरान जनपद पंचायत उपाध्यक्ष पुनीत सेन सहित कई जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्व आदिवासी दिवस: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आदिवासी बहुल बस्तर और सरगुजा जिले को देंगे 1000 करोड़ रूपए से अधिक लागत के विकास कार्यों की सौगात 

Share on Social Mediaमुख्यमंत्री भूपेश बघेल 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बस्तर और सरगुजा जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर इन दोनों आदिवासी बहुल जिलों को 1007 करोड़ 55 लाख रूपए की लागत के 2848 कार्यों की सौगात देंगे. मुख्यमंत्री 8 अगस्त को बस्तर जिले […]

You May Like