जीवन देने वालो को तो धोखा मत दे सरकार: बृजमोहन

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 25 Second

रायपुर. भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉस्पिटल मेकाहारा में आंदोलनरत जूनियर डॉक्टरों से मुलाकात की व उनके आंदोलन का पुरजोर समर्थन करते हुए सरकार पर तीखे हमले किए.

श्री अग्रवाल ने कहा कि सरकार आपने साढ़े 4 सालों में लाखों लोगों को जीवन देने वाले लगभग 5,000 जूनियर डॉक्टरों के लिए कुछ नहीं किया. उन्हें आश्वासन देते, वादा करते रहे, धोखा देते रहें.

श्री अग्रवाल ने कहा कि शासन ने हर पल जूनियर डाक्टरों को  आश्वासन देकर उनके साथ विश्वासघात किया है, जूनियर डॉक्टरों के साथ छल किया है. पिछली बार भी जूनियर डॉक्टर के हड़ताल तुड़वाने झूठा आश्वासन दिया था, आज तक एक भी मांग  पूरी नहीं हुई. साढ़े 4 साल में इंटर्न डॉक्टर, सामान्य क्षेत्र में पदस्थ पोस्ट एमबीबीएस बॉन्डेड डॉक्टर, अनुसूची एवं दुर्गम क्षेत्र में पदस्थ पोस्ट एमबीबीएस बॉन्डेड डॉक्टर,  पीजी प्रथम वर्ष के छात्र, पीजी द्वितीय वर्ष के छात्र, पीजी तृतीय वर्ष के छात्र, पोस्ट पीजी बॉन्डेड डॉक्टर, सीनियर रेजिडेंट डाक्टर के मानदेय बढ़ाने कोई काम नहीं किया है. सिर्फ डॉक्टरों के साथ वादाखिलाफी की है.

श्री अग्रवाल ने आज आंदोलन स्थल पर जाकर जूनियर डॉक्टर से मुलाकात की उनके द्वारा चलाए जा रहे रहे ओ.पी.डी. का निरीक्षण किया व उनके सभी मांगों के लिए अपनी व अपनी पार्टी की तरफ से समर्थन दिया. साथ ही कहा कि चुनाव के बाद सरकार में आते ही जिस तरह पहले इन छात्रों के मांगों को पूरा किया गया था आगे भी उनकी सभी मांगे पूरी की जाएगी.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

IAS रानू साहू निलंबित, रिमांड भी 18 अगस्त तक बढ़ी

Share on Social Mediaरायपुर : IAS रानू साहू की मुश्किलें एक फिर बढ़ गई हैं। दस दिन की रिमांड पूरी होने के बाद शुक्रवार को ED ने रानू साहू को एक बार फिर कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद विशेष न्यायालय ने रानू साहू की जुडिशल रिमांड बढ़ा दी है,अब […]

You May Like